Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार

जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान(1 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024) के सफल संचालन के सम्बंध में द्वितीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो के अधिकारियों से उनके द्वारा की गयी तैयारियों को लेकर अलग-2  समीक्षा की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये।डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वोच्य प्राथमिकताओं के साथ करने के निर्देश दिया गया है,जिसके लिए सभी विभाग मिलकर लोगो को जागरूक करें एवम् साफ-सफाई,सभी विभागों से  संबंधित कार्य विभागों के अधिकारियों द्वारा सफलता पूर्वक  सम्पन्न कराने हेतु सभी विभाग अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाये तथा सभी विभागों को निर्देश दिये कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि एंटी लारवा, साफ सफाई, फॉगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। दस्तक एवं संचारी अभियान के तहत शान द्वारा आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य के अनुरूप जनपद में आभा आईडी की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को समीक्षा करते हुए फटकार लगाते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। संचारी एवं दस्तक अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों को गांव-गांव जाकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

     बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त केन्द्र अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ० डी०एम०सी० यूनिसेफ, खण्ड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments