Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस


मिल्कीपुर, अयोध्या । इनायत नगर थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत परसपुर सथरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में एक युवती का फंदे से लटका शव पाया गया। हालांकि पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर शाम परसपुर सथरा गांव निवासी लक्ष्मी नरायन शर्मा की 20 वर्षीय बेटी रोली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मृतका के पिता व ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह चौकी, प्रभारी हैरिंग्टनगंज के साथ मौके पर पहुंचे और फंदे से लटके युवती के शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी ओर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल युवती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मौत के रहस्य का पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा। फिलहाल पुलिस युवती की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments