Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापिता और दो भाईयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

पिता और दो भाईयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज


◆ मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट


कुमारगंज, अयोध्या। मंगलवार को जमीन बटवारे को लेकर परिवार में हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस मृतक के पिता व दो भाईयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा व बांस बरामद किया है।

     थाना कुमारगंज के बघौड़ा गांव में मंगलवार को गांव निवासी राम शंकर व उनके पुत्रों में कहासुनी के बाद बांस व डंडे से मारपीट होने लगी थी। जिसमे राम शंकर के दो बेटे पुत्र वधू और उनकी पौत्री घायल हो गई थी। मारपीट में विजय कुमार को गंभीर चोटे आ गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

                  मृतक की पत्नी आशा मौर्या की तहरीर पर मृतक के पिता रामशंकर, भाई अरविंद मौर्या व जगदीश मौर्या के खिलाफ धारा 323, 304 व 504 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतक विजय कुमार अपने माता-पिता से अलग रहता था जमीन बटवारे को लेकर आए दिन विवाद हुआ करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments