Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार ने भ्रष्टाचार के साथ अपराध पर किया है कड़ा प्रहार -...

सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ अपराध पर किया है कड़ा प्रहार – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। रूदौली विधानसभा सांसद लल्लू सिंह ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जनचौपाल लगाई। उन्होंने बाबा बाजार मंडल के सैदपुर, रेछ, बिहारा, अमौनी, कसारी, बघेड़ी, मॉ कामाख्या दर्शन गणेशपुर, धंधवारा व नेवरा में चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया।

जनचौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा विपक्षी पार्टियां छल प्रपंच व असभ्य भाषा का प्रयोग करने के साथ चुनाव मैदान है। भाजपा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो व बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिलने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में है। सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ अपराध पर कड़ा प्रहार किया है। बिचौलियों की भूमिका ही समाप्त हो गयी। योजनाओं में मिलने वाला लाभ अब सीधा लाभार्थी को मिलता है। सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से गरीबों को लाभांवित करने का काम किया है। विकास कार्यो व योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की लम्बी लिस्ट जनता के समक्ष प्रस्तुत है।

उन्होंने कहा कि सरकार के विकास तथा योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभांवित हुआ है। सरकार किसानों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने का कार्य किया गया है। चौपाल के दौरान स्थानीय ग्रामवासियों समते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments