Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलकड़ी बेचें जानें के मामले में नहीं हो रही है कार्यवाही

लकड़ी बेचें जानें के मामले में नहीं हो रही है कार्यवाही


जलालपुर अम्बेडकर नगर। ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया गया सरकारी लकडी को  बेच लेने की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी द्वारा पखवाड़ा भर बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे यह साबित हो रहा है कि कही दोनो लोगों के मिलीभगत से लकड़ी को बेच तो नही दिया गया। गांव निवासी ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से करते हुए कार्यवाही की भी मांग किया है। बताते चलेंकि जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत जैनापुर गांव निवासी रवि पान्डेय ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव स्थित तालाब की भूमि पर एक आम का मोटा पेड़ था जिसे गांव के ही आलोक कुमार ने काट कर गिरा दिया था जिसे व्यापारी के हाथ बेचना चाह रहा था लेकिन मामले की शिकायत वन विभाग के रेंजर जलालपुर से की गयी थी। शिकायत पर वन विभाग द्वारा लकड़ी को कब्जे मे लेते हुए लिखा पढी के साथ ग्राम प्रधान महानंद मौर्या को सुपुर्द कर दिया गया था। जिसे कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा  बेशकीमती लकड़ी को बेच दिया गया। गांव निवासी ने उपजिलाधिकारी से शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। वही इस मामले को संज्ञान मे लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार द्वारा  प्रधान के  विरुद्ध विधिक कार्यवाही की बात कह रहे है परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। कार्यवाही न करने से वन क्षेत्राधिकारी व ग्राम प्रधान पर मिलीभगत कर लकडी बेचने का संदेह जताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments