Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रैकिंग से प्राप्त किया जा सकता है बेहतर स्वास्थ्य

ट्रैकिंग से प्राप्त किया जा सकता है बेहतर स्वास्थ्य


अयोध्या। बेहतर स्वास्थ्य ट्रैकिंग से प्राप्त किया जा सकता है। मनुष्य अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पहाड़ों की ट्रैकिंग और प्रकृति भ्रमण से शारीरिक रोगों को दूर रख सकता है । उक्त विचार विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुप्तारघाट पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल के सदस्यों ने व्यक्त किए।

इकाई सचिव विवेकानंद पांडेय ने बताया कि यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर फैमिली कैंपिंग, नेचर स्टडी, ट्रैकिंग, साइकलिंग आदि कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ रहने  के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन बिहार राज्य से रमाकांत सिन्हा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत भी स्थानीय साकेत इकाई अयोध्या के पदाधिकारी ने किया।

 इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष अनूप मल्होत्रा, इकाई अध्यक्ष अनुज वैश्य भज्जा, कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी के नेतृत्व में सभी सदस्यों का तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर साकेत इकाई की ओर से रमाकांत सिन्हा को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बिहार से श्री रमाकांत सिन्हा के साथ अवधेश कुमार ,अमृता कुमारी ,सोनू कुमारी, रेनू सिंह ,नीति रानी, साक्षी, मंजू देवी, सार्थक भारद्वाज, रमेश कुमार, लोकनाथ सिंह आदि के साथ ही साकेत इकाई के आजीवन सदस्य विवेक जैन, आशीष महेंद्रा,अमित चौरसिया,भास्कर पाण्डेय,नमन रस्तोगी,अमित रस्तोगी,पायल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments