Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगौशाला में लगी आग,एक पशु की मौत, तीन झुलसे 

गौशाला में लगी आग,एक पशु की मौत, तीन झुलसे 


जलालपुर अम्बेडकरनगर। छप्पर नुमा गोशाला मे अज्ञात कारण से लगी आग मे जहाँ एक जानवर झुलस कर मर गया वही कडी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा तीन जानवरों को बचाया गया। घटना मालीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत जफरपुर मुर्गजार गांव की है। गांव निवासी राजकुमार शर्मा के छप्पर नुमा गोशाला मे रविवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिसके अन्दर चार जानवर बधे हुए थे। अचानक आग के लपको को देखकर हल्ला गोहार मचने लगा। तभी सूचना पर गांव के संजीव शर्मा समेत अन्य लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग के लपटों के बीच गोशाला के अन्दर घुस गये जहा से कडी मेहनत करते हुए तीन जानवरो को झुलसे हुए हालत मे निकालने मे सफल हुए वही एक जानवर झुलस कर दम तोड़ दिया। आग को बुझाने का प्रयास ग्रामीणों द्वारा किया गया। सूचना पर फायर कर्मचारियों ने पहुँच कर आग पर काबू पाया तथा स्थानीय पुलिस भी पहुँच कर मौके का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments