Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्य मंत्री...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्य मंत्री ने किया बैठक

अयोध्या। संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद राज मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने बताया कि भाजपा हर चुनाव के लिए हर समय तैयार रहती है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जबरदस्त तैयारी है। मोदी और योगी के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा चुनाव हम जीतेंगे। देश के अंदर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। राज मंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 10, 11 व 12 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित है।उसी के संबंध में जानकारी लीं गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments