Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनवमी मेला  - परिवाहन विभाग ने की तैयारी, चलाई जाएंगी 120 बसें

रामनवमी मेला  – परिवाहन विभाग ने की तैयारी, चलाई जाएंगी 120 बसें


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामनगरी अयोध्या में पहली चैत्र रामनवमी है। राम नवमी में लाखों की संख्या में रामभक्तों की अयोध्या आने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए परिवहन निगम 120 बसों का बेड़ा सड़कों पर उतारने जा रहा है। अयोध्या परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो की बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया हैं। इसके अलावा डिपोवार बसों का आवंटन भी कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की बेहतर यात्रा के लिए 14 से 20 अप्रैल तक रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। बसों के संचालन के लिए अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश को मेला अधिकारी नामित किया गया है।

एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि अयोध्या में 9 से 17 अप्रैल तक चैत्र रामनवमी मेला आयोजित होगा। इसमें 17 अप्रैल मेले की मुख्यतिथि होगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ने हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। विगत वर्ष सबसे अधिक यात्री गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, भिटरिया से आते हैं। श्रद्धालुओं को रामनवमी पर राम नगरी में आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। उन्होंने बताया बसों की संख्या को देखते हुए साकेत पेट्रोल पंप के पास अस्थाई बस अड्डा बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments