Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने रात्रि में निरीक्षण कर, किया कम्बल का वितरण

जिलाधिकारी ने रात्रि में निरीक्षण कर, किया कम्बल का वितरण

अंबेडकर नगर। देर रात्रि जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन अकबरपुर तथा फब्बारा तिराहा शहजादपुर का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा वहॉ पर उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाया जाए। ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल तथा तहसीलदार अकबरपुर मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments