Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं सभी की उम्मीदें गठबंधन से - अवधेश प्रसाद

किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं सभी की उम्मीदें गठबंधन से – अवधेश प्रसाद


अयोध्या। सपा व गठबंधन प्रत्याशी विधायक अवधेश प्रसाद ने अयोध्या कचेहरी में अधिवक्ताओं से सम्पर्क किया। शेडवार अधिवक्ताओं व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पदाधिकारी, व कार्यकारिणी सदस्यों से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि आने वाली लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का काम अधिवक्ता कर सकते हैं । किसान मजदूर बेरोजगार महिलाएं सभी की उम्मीदें गठबंधन से है । इस उम्मीद को पूरा करने के लिए अधिवक्ता साथियों की अहम भूमिका है तथा अधिवक्ताओं के द्वारा ही आने वाले लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन व अखिलेश यादव के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बन सकती है ।

इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शावेज जाफरी, जिला प्रवक्ता विजय कुमार यादव ने अधिवक्ताओं से सम्पर्क किया।

                  इस दौरान प्रदेश सचिव छेदी सिंह, छोटे लाल यादव, मो हलीम पप्पू, बलराम मौर्य, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर, मीसम चौधरी, बलराम यादव, ललित यादव, ओ पी पासवान, आकिब खान, मंसूर इलाही, संजय सिंह, नेहा यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments