Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचुनावी तैयारी - जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों संग किया जीआईसी का...

चुनावी तैयारी – जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों संग किया जीआईसी का निरीक्षण


अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नय्यर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव की समस्त प्रक्रियाओं को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या का निरीक्षण कर वहां पर पोलिंग पार्टियों के रवानगी, प्राप्ति तथा स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के वाहनों के व्यवस्थित आवागमन, बैरिकेटिंग, मतदान कार्मिकों हेतु पेयजल, छाया आदि आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत उक्त अधिकारियों द्वारा पोलिंग पार्टियों के रवानगी के संबंध में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड श्री एसपी भारतीय, एक्सईएन आरईडी, डीआईओएस सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments