Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुसकर तोड़फोड़ व गाली गलौज करने के मामले में मुकदमा...

घर में घुसकर तोड़फोड़ व गाली गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। पिस्तौल लहराने व भद्दी भद्दी गाली देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों की विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है । प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के बिछैला गांव का है। पीड़िता रीना सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि संदीप सिंह, राज सिंह व भोले सिंह गांव निवासी मनबढ़ एवं दबंग किस्म के हैं । जो 31 मार्च को शाम 5:00 बजे अपनी चार पहिया वाहन से मेरे दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर लाठी डंडा, पिस्तौल लहराते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया किसी तरीके से अपनी जान बचाने के लिए घर में घुस गई यह सभी घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे मौका पाकर मैं पड़ोसी के घर में भाग कर जान बचाई। विपक्षीगढण पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पीडिता रीना सिंह की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments