Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम नवमी पर स्टेशनों पर होंगे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

राम नवमी पर स्टेशनों पर होंगे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम


अयोध्या। कैंट स्टेशन पर सीओ जीआरपी विकास पांडेय ने वंदे भारत ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया । चेकिंग के दौरान उन्होनें यात्रियों से सुविधाओं के बारे में पूछा। यात्री सुविधाओं का जायजा लिया

सीओ जीआरपी विकास पाण्डेय ने बताया कि रामनवमी मेले के तहत भी जीआरपी ने तैयारी की है। अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। पूर्व में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में कई आस्था स्पेशल गाड़िया आई थी। जिनके लेकर सुरक्षा की दृष्टि से प्वाइंट बनाए गए थे। जिस पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या कैंट स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में रूटीन चेकिंग की गई है। यात्रियों से उनकी सुविधाओं के बारे में वार्ता की गई है। किसी असुविधा की शिकायत पर उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है। रूटीन में यह चेकिंग की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments