Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल से लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

स्कूल से लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। विद्यालय से अपने घर जा रहे शिक्षक को तीव्र गति से जा रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनके निधन पर शिक्षक समेत पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के अनुसार  अकबरपुर कोतवाली के बढ़ईपुर (जाफरगंज) निवासी अशोक यादव 36 वर्ष मालीपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सैरपुर उमरन में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। जो सोमवार को स्कूल बंद होने के पश्चात अपने बाइक से घर जा रहे थे तभी तीव्र गति से आ रही चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से  टकरा गई। मौका पाकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा घायल शिक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ,सुरेंद्र देव पांडे, अनिल कुमार, मोहम्मद हसन आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि चार पहिया वाहन पर महाराष्ट्र का नंबर अंकित है गाड़ी को थाने ले आया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments