Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावाहन चालको की शराब पीने को लेकर हो रही है चेकिंग

वाहन चालको की शराब पीने को लेकर हो रही है चेकिंग

◆ सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया अभियान


◆ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निकाल रही है रुट मार्च


अयोध्या। होली पर शराब पीकर वाहन चलाने का प्रयास कई लोग करते है। ऐसे लोगो से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को पुलिस की कई टीमों ने जिले भर में वाहन चालको की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की। संवेदनशील स्थानो पर पुलिस की टीम ने रुटमार्च निकाला।
रमजान व होली में सुरक्षा को लेकर पूरे जिले को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस सर्किल को जोन व थाने को सेक्टर में बदलकर सुरक्षा का प्लान बनाया गया है। इसके साथ जिले में दो सुपर जोन बनाए गये है। सभी में मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ में पुलिस ने होलिका दहन में विवाद की सम्भावना वाले स्थलों को चिन्हित कर लिया है। होलिका दहन के समय में इन जगहों पर पुलिस की तैनता रहेगी।
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की टीम ने रुट मार्च निकाला। सभी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में यह रुट मार्च निकाला गया। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है। पीस कमेटी की बैठक में दोनो पक्षों से वार्ता कर ली गई है। होलिका दहन से लेकर होली के दिन में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments