Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भकियू ने दिया धरना

किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भकियू ने दिया धरना

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सदर तहसील तिकोनिया पार्क में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि किसान उपेक्षा का शिकार हो गया है चारों तरफ से किसानों का शोषण हो रहा है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन किसानों के साथ हो रहे अत्याचार और शोषण को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। माझा क्षेत्र के किसानों का सर्वे बंदोबस्त अभी तक नहीं हुआ , भूमाफिया ने अनुसूचित जाति की जमीनों को संधि पत्र के आधार पर हड़प लिया। जिले में कई नलकूप बंद पड़े है। मसौधा मील में घंटलौती हो रही है। जनपद में डीएपी की समस्याएं दूर कराई जाए। अभीतक प्रशासनिक स्तर पर कोई निस्तारण या कार्रवाई ना होने पर सभी किसान यूनियन के लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे । महानगर अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि किसानों के ऊपर किसी भी तरह का अत्याचार और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments