Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की बिगड़ी तबियत, लखनऊ...

जिला जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की बिगड़ी तबियत, लखनऊ रेफर


अंबेडकर नगर। विगत चार महीने से जिला कारागार में निरुद्ध पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें बुधवार के देर रात जिला चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में भर्ती पूर्व विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक पवन पाण्डेय बीते तीन नवंबर से जिला कारागार में निरुद्ध हैं । बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा जेल  वार्डेन ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष में लाया गया, जहां वरिष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर डीपी वर्मा ने प्राथमिक इलाज के उपरांत उन्हें लारी के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर डी पी वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक पूर्व से ही हृदय रोग व मधुमेह रोग से पीड़ित है उन्हें पहले नसों में ब्लॉकेज होने के चलते स्टंट पड़ चुका है। पूर्व विधायक के पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments