Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को किया गया सम्मानित

अयोध्या। जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग लखनऊ की ओर से जिला कारागार परिसर में शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित होंगे। आज के इस कार्यक्रम में 10 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या मंडल के मण्डलायुक्त गौरव दयाल पहुंचे थे जिन्होंने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। मण्डलायुक्त ने बताया कि आज स्वर्गीय अशफाक उल्ला खान का शहीद दिवस मनाया जा रहा है। अयोध्या के मंडल कारागार में ही उनको शहादत दी गई थी। और शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया है इसके साथ साथ यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन कुछ घंटों के लिए इस स्मारक को खोला जाए जिससे आम जनता भी अमर शहीदों के दर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विश्व प्रकाश रूपन ने बताया कि प्रतिवर्ष अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की शहादत दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम में एडीएम सिटी सिटी मजिस्ट्रेट जेल अधीक्षक सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments