Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमनोज कुमार यादव बनाये गए किछौछा के अधिशाषी अधिकारी, चेयरमैन ने कहा...

मनोज कुमार यादव बनाये गए किछौछा के अधिशाषी अधिकारी, चेयरमैन ने कहा अब तेजी से होगा नगर पंचायत का विकास


बसखारी अंबेडकर नगर। मनोज कुमार यादव नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिषाशी अधिकारी बनाए गए हैं।अब तक अस्थाई अधिशासी अधिकारियों के सहारे चल रही नगर पंचायत अशरफपुर  किछौछा की कुर्सी पर मनोज कुमार यादव की तैनाती होने से नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता को नगर पंचायत क्षेत्र का विकास करने में आसानी होगी। बता दे कि नगर पंचायत में पहली बार भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद से ही नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशासी अधिकारी की कुर्सी खाली थी। हालांकि बारी बारी से यहां पर राजेश कुमार वर्मा, विनय द्विवेदी के साथ एक अन्य अधिकारी, अधिशासी अधिकारी का कार्य अतिरिक्त प्रभार के रूप में देख रहे थे। लेकिन अधिषाशी अधिकारी के ऊपर दो-दो नगर पंचायतों का प्रभार होने के कारण नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता को अधिषाशी अधिकारी का पूरा समय नहीं मिल पाता था।और  विकास कार्यों को कार्य रूप देने में नगर पंचायत अध्यक्ष को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जबकि अधिषाशी अधिकारी के पद पर मनोज कुमार यादव की तैनाती हो चुकी है। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता का कहना है कि अधिषाशी अधिकारी की नियुक्ति होने पर विकास कार्य को गति देने में आसानी होगी।मनोज कुमार यादव इससे पहले नगर पंचायत मधुबन आजमगढ़ में तैनात थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments