Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनपीएस कटौती को तत्काल किया जाय अपडेट– अरुण सिंह

एनपीएस कटौती को तत्काल किया जाय अपडेट– अरुण सिंह


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक अति आवश्यक बैठक ज़िला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संघठन के जिला उपाध्यक्ष डा कृष्ण प्रकाश राय के आवास पर हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि शिक्षको के वेतन से प्रतिमाह एनपीएस की कटौती की जा रही है लेकिन उक्त कटौती अप्रैल 2023 से प्रान खाते में प्रदर्शित नही हो रहा है।इसे तत्काल अपडेट किया जाय।

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि शिक्षको के चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान जीपीएफ, पैंशन आदि तत्काल निस्तारण कराया जाय। विगत वर्ष के अवशेष मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान तत्काल कराया जाय।

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया है कि यदि उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण 31मार्च तक नहीं हो जाता है तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुशील कांत दुबे, डॉक्टर के पी राय, संजय तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, हृषि केश सिंह रवि सिंह , सुनील तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments