Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवर ने भाभी के साथ की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

देवर ने भाभी के साथ की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। भाभी के साथ अश्लील हरकत , जबरदस्ती तथा मारपीट करने के मामले में पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 मार्च को लगभग 11.30 बजे मैं अपने घर से बाहर निकली तो मेरा देवर दीपक आ गया और पड़कर घर के अंदर कमरे में खींच कर ले गया तथा गलत नीयत से अश्लील हरकत करने लगा साथ ही जबरदस्ती करने का कोशिश करने लगा । किसी तरह से देवर के चंगुल से छूटकर बाहर भाग कर आई हल्ला गुहार मचाने पर देवर बुरी तरह से मारने पीटने लगा। हल्ला गुहार पर गांव के कुछ लोग भी आ गए वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उसके द्वारा इस प्रकार की घटना मेरे साथ कई बार की जा चुकी है जिससे मेरे मान सम्मान और जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments