Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवि की महिला बॉक्सरो ने जीते एक रजत और तीन कांस्य पदक

विवि की महिला बॉक्सरो ने जीते एक रजत और तीन कांस्य पदक


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सरों ने विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किया।

किक बॉक्सिंग की ततामी प्वाइंट फाइटिंग इवेंट के 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी चन्द ने विश्वविद्यालय को रजत पदक दिलाया। ततामी प्वाइंट फाईटिंग 70 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया पाण्डेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। रिंग स्पोर्ट्स लो किक इवेंट के 48 किलोग्राम भार वर्ग में जागृति गौतम ने कांस्य, रिंग स्पोर्ट्स लो किक 60 किलोग्राम भार वर्ग में सोनाली निषाद ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के टीम मैनेजर स्वाती उपाध्याय एवं कोच डॉ. अनुराग पाण्डेय रहे।

         महिला पदक विजेता खिलाडियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ी के साथ टीम कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा  कि विश्वविद्यालय की महिला खिलाडियों ने अपने खेल कौशल प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अवध विश्वविद्यालय के सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी। क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि कुलपति के सद्प्रयास से खिलाड़ियों का भोजन भत्ता 600 रूपये से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है। खिलाडियां की इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ.मनीष सिंह, डॉ. प्रवीन सिंह, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ.नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ अर्जुन सिंह सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments