Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू में डूबने से अयोध्या दर्शन को आए तीनों युवकों की मौत

सरयू में डूबने से अयोध्या दर्शन को आए तीनों युवकों की मौत


अयोध्या। सरयू में स्नान करने के दौरान डूब कर तीन युवकों की मौत हो गई है। सरयू नदी में तैनात जल पुलिस व स्थानीय नाविको की मदद से तीनों युवकों के शवों को निकाला है।

कानपुर से आए 6 युवक अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान शमशान घाट की तरफ स्नान कर रहे थे। स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। एक दूसरे को बचाने में तीनों युवक सरयू नदी में डूब गए। वही इनके साथ मित्र नदी के बाहर खड़े थे। जिन्होंने मदद मांगी। मौके पर पहुंची जल पुलिस व स्थानीय नाविकों ने दुबे युवकों के शवों बाहर निकाली। कानपुर के रहने वाले युवक प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी व रवि मिश्रा अयोध्या दर्शन के लिए आए अन्य तीन दोस्त के साथ आए थे। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का है। परिजनों को सूचना भेजी गई है। कानपुर से परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments