Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवीन सिंह को बने शिवसेना के आजमगढ़ संभाग प्रमुख

नवीन सिंह को बने शिवसेना के आजमगढ़ संभाग प्रमुख


अयोध्या। मऊ शिवाला स्थित शिवसेना पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर शिवसेना के राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी के नेतृत्व में लोग लगातार शिवसेना पार्टी पर भरोसा व्यक्त करके सदस्य ग्रहण कर रहे हैं। आजमगढ़ जिले से भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र नवीन सिंह ने शिव सेना पार्टी की सदस्य ग्रहण की। इस दौरान राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी ने नवीन सिंह को शिव सेना पार्टी कि नामी पट्टी उड़ा कर आजमगढ़ जिले का प्रदेश कार्यकारिणी का संभाग प्रमुख नियुक्त किया। अभय द्विवेदी ने कहा कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन सरकार महाराष्ट्र में चल रही है। लगातार विकास कार्य हो रहा है। अभी लोकसभा 2024 का चुनाव होना है। जिसके तैयारी में शिवसेना व भाजपा के कार्यकर्ता लगे हैं। लोकसभा चुनाव में शिवसेना व भाजपा का गठबंधन है। जिसको लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन करगे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल करने में सहयोग करेंगे। नवीन सिंह ने कहा कि हमने शिवसेना पार्टी की सदस्यता ली है। मुझे शिवसेना उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी ने मुझको आजमगढ़ जिले की जिम्मेदारी देकर संभाग प्रमुख बनाया है। मैं पूरी मेहनत लगन से शिवसेना पार्टी को मजबूत करने व लोकसभा चुनाव में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन सहयोग कर विजय हासिल करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर आनंद राय,अनुराग पांडे,मयंक मिश्रा,अभय मिश्रा, लालू यादव, विकास यादव, ऋषभ, अवनीश, आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments