Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहृदय रोग विशेषज्ञ डा अरुण प्रकाश बने जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा...

हृदय रोग विशेषज्ञ डा अरुण प्रकाश बने जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ डा अरुण प्रकाश ने शुक्रवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। अभी तक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार देख रहे डा एनपी गुप्ता का अपर निदेशक स्वास्थ्य गोरखपुर मंडल पर स्थानांतरण हो गया।

डा अरुण प्रकाश ने बताया कि जिला चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों का उनकी अपेक्षानुसार समुचित इलाज कराया जाएगा। चिकित्सक व कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि मरीज को किसी भी प्रकार की शिकायत अस्पताल व डाक्टरों से न हो। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दलालों से अस्पताल को मुक्त किया जाएगा। मौके पर डा विपिन कुमार वर्मा, डा अनिल वर्मा, डा शिशिर श्रीवास्तव, डा आशीष  पाठक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments