Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेन छीन कर भाग रहे बदमाशों को महिला ने बहादुरी दिखाते हुए...

चेन छीन कर भाग रहे बदमाशों को महिला ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ा, एक भागने में रहा सफल


जलालपुर अंबेडकर नगर। शिव बाबा से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही महिला का बुलेट सवार बदमाशों ने गले से चेन छीन लिया ,जबकि महिला ने तत्परता दिखाते हुए बुलेट पर झपट्टा मारा जिसमे बुलेट सवार बुलेट समेत गिर पड़े उनमें से एक चैन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े  गए दो लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई जहां पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्नूपुर गांव निवासी एक परिवार शिव बाबा का दर्शन कर ई रिक्शा से अपने गांव कन्नूपुर वापस आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के सेठा कला गांव के पास जैसे यह परिवार पहुंच वैसे सामने से ही एक बुलेट पर सवार तीन लोगों ने महिला के सोने के चेन पर झपट्टा मारा और चैन खींच लिया महिला ने तत्परता दिखाते हुए बुलेट पर झपट्टा मार कर बुलेट सवार बदमाशों को गिरा दिया, मौका पाते ही उनमें से एक चेन लेकर फरार हो गया । हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनो की जमकर पिटाई किया। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेते हुए दोनों बदमाशों को थाने ले गई। क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों युवकों से जानकारी ली जा रही और साथ ही उन परिवारो की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments