Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़


जलालपुर अम्बेडकर नगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रदालुओं द्वारा भोर से ही शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए भीड़ उमडी रही। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की जायजा उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुँच कर पल पल की जानकारी लेते रहे। महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को जलालपुर सर्किल क्षेत्र के पारा,जलालपुर स्थित शिवालयों व मालीपुर के झारखंड बाबा स्थानो पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का ताता जलाभिषेक के लिए लगा रहा। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही पल पल की खबर उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य द्वारा लिया जाता रहा। मालीपुर के प्रसिद्ध झारखंड बाबा देवस्थान पर मालीपुर थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय अपने दल बल के साथ डटी रही और मेले क्षेत्र के अन्य स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। यहां लगभग दस हजार से अधिक भक्तों ने पूजा अर्चन करते हुए जलाभिषेक किया। इसी प्रकार से अन्य शिवालयों पर भक्तों का हुजुम उमड़ा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments