Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कांग्रेस से महापौर के टिकट हेतु सौपा आवेदन

कांग्रेस से महापौर के टिकट हेतु सौपा आवेदन

0
104

अयोध्या। कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जनपद की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी कंचन दूबे आज जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद सिंह कमल को नगर निगम अयोध्या से महापौर पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर अपना आवेदन सौंपा।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कंचन दुबे ने बताया कि आज मैं नगर निगम महापौर पद के लिए आवेदन करने यहां पर आई थी। अगर पार्टी हमें उम्मीदवार बनाएगी। हम चुनाव लड़ेंगे। महापौर पद पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा विशेष मुद्दा विकास, बेरोजगारी, और जन समस्याएं है लोगों के ऊपर जैसे हाउस टैक्स, वाटर टैक्स नगर निगम में सबसे बड़ी समस्या हो गई है। इन सभी समस्याओं पर हम कार्य करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here