Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस ने किया मोटरसाईकिल लिफ्टर गैंग का खुलासा

पुलिस ने किया मोटरसाईकिल लिफ्टर गैंग का खुलासा

अयोध्या। पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी पड़ोसी जनपद नवाबगंज जिले के गोंडा से हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल है।
एसपी सिटी ने बताया कि शातिराना ढंग से राम नगरी में मोटरसाइकिल की चोरी करते थे। इन आरोपियों के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अयोध्या के प्राचीन परिक्रमा मेले और राम विवाह के अवसर पर गायब हुई मोटरसाइकिल सभी बरामद की गई है। मोटरसाइकिल लिफ्टर पुलिस के लिए चुनौती बन गए थे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पुलिस की ही मोटरसाइकिल पर चोरों ने हाथ साफ किया था। एसओजी और कोतवाली अयोध्या के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments