Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविहिप के बैठक में राम राज्य की ओर तथा शत प्रतिशत मतदान...

विहिप के बैठक में राम राज्य की ओर तथा शत प्रतिशत मतदान का प्रस्ताव पास


◆ मंदिर निर्माण का अभियान पूर्ण, संचालन की जिम्मेदारी ट्रस्ट की – आलोक कुमार विहिप कार्याध्यक्ष


अयोध्या। रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का अभियान पूर्ण हुआ। श्री राम जन्म भूमि मंदिर के संचालन, चढावे में विहिप की जिम्मेदारी नही है। यह सारा कार्य श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र देखेगा। उक्त बातें विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या में पत्रकार वार्ता में कही। अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद के प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। उन्होंने बैठक में पास दो प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। श्रीराम मंदिर का निर्माण अब राम राज्य की ओर तथा राष्ट्र हित में मतदान करें -मतदान शत प्रतिशत हो का प्रस्ताव पास किया गया गया है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कार्य र्निविध्न पूर्ण हुआ। हमने कल्पना की थी की पांच लाख स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाया जाएगा। लेकिन जो रिर्पोट आई उसके अनुसार 55 देशों के 7 लाख स्थानों पर 9 करोड़ लोगों ने सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम देखा। कोई ऐसी कालोनी, बाजार व गांव नही था जो सजा न हो जहां रोशनी न की गई हो। यह अभियान पूर्ण हुआ अब राम राज्य की ओर चलना है। राम मंदिर से रामराज्य की यात्रा आरंभ हो गई है। नए युग के निर्माणा का उत्तरदायित्व हिन्दू समाज को स्वीकार करना होगा और स्वंय को उसके लिए तैयार करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। विहिप कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। जो वोटर बन सकते है वह वोटर बनें। शत प्रतिशत मतदान करें। व्यवस्थित मतदान करें। निजी स्वार्थ, जातिगत, अभिनिवेश, भाषावाद, सम्प्रदायवाद व क्षेत्रवाद आदि भेदभावों को छोड़कर राष्ट्रहित तथा हिन्दु हित में मतदान अवश्य करें। उन्होंने बताया कि बैठक में उक्त दोनों प्रस्ताव पास किए गए हैं। 27 फरवरी को बैठक समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments