Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने आयोजित किया एनजीओ से जुड़ी महिलाओं का सम्मेलन

भाजपा ने आयोजित किया एनजीओ से जुड़ी महिलाओं का सम्मेलन


अयोध्या। शक्ति वंदन कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में स्वंय सेवी संस्थाओं की महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं के हितार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह थे।

आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा लोक कल्याण तथा सभी के समुचित विकास को केन्द्र में रख कर सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण व क्रियान्वयन किया गया है। सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने का कार्य किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक पर कानून बना कर सरकार ने महिलाओं की स्थिति में सुधार किया है। भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज की उन महिलाओं तक पहुंचने का अभियान जो लगातार समाजिक कार्यों से जुड़ कर महिलाओं के हित में कार्य कर रहीं है। आने वाले लोक सभा चुनाव में विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान आर्दश जागृति विकास एवं शिक्षण संस्थान की नेहा तिवारी, ग्रीन वर्ल्ड फाउन्डेशन की भारती सिंह, शारदा सेवा संस्थान की अशोका द्विवेदी, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास संस्थान की प्रतिमा शुक्ला, वात्सल्य योग सेन्टर की पूनम शुक्ला, योग दिक्षा संस्थान की सीमा, आशीष फाउन्डेशन की आशीष कौर, सिन्धु लेडीज क्लब की किरन पंजवानी, फैन्सी महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की अनीता द्विवेदी, कुल पल फाउंडेशन की नीलम मध्यान, शांति फाउंडेशन की नीलम माध्यान, शांति फाउन्डेशन की मेनका सिंह, स्वास्ति सिद्धि संगी की शालिनी राजपाल, तथा सार्वण सेवा संस्थान की रजनीश मिश्र सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments