Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसानों ने महापंचायत के बाद 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

किसानों ने महापंचायत के बाद 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। नवभारतीय किसान संगठन अराजनैतिक की महापंचायत सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में की गयी। पंचायत के बाद किसानों ने अपनी 10 मांगो को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि एमएसपी पर कानून बनाया जाए। किसानों की खेती को मनरेगा से जोड़ा जाए। मनरेगा में काम करते समय किसान की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो उसके परिवार को 5 लाख का मुआवाजा दिया जाए। किसानों के बच्चों को स्नातक तक शिक्षा मुफ्त करानी जाए। वरिष्ठ किसानों को 5000 रु० प्रतिमाह पेशन दिलाई जाए। कर्मचारियों द्वारा सही सत्यापन न करने से रोकी गई वृद्ध व विधवा पेंशन जारी कराई जाए। आंवारा पशुओं से किसान परेशान है। उसकी व्यवस्था करायी जाए, जिससे किसानों के घर अनाज पहुँच सके। प्रदेश के सरकारी विभागों के खाली स्थानों पर भर्तीयां की जाय। किसानों को कृषि कार्य हेतु पूर्णतया एवं घरेलू कनेक्शन हेतु 300 यूनिट तक की बिजली आपूर्ति निःशुल्क की जाए। यूरिया, डी०ए० पी० की बोरी में 5 किलो की कमी की गयी है। किसानों से रेट पूरा लिया जा रहा है। इसलिए 50 किलो की बोरी की जाए अथवा मूल्य कम किया जाए। इस महा पंचायत की अध्यक्षता निर्मल शुक्ला ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments