Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

सांसद ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित


◆ महानगर के 400 बूथों पर लाइव सुनी गई मन की बात


अयोध्या। प्रधानमंत्री की मन की बात महानगर के 400 बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं के द्वारा सुनी गई। सांसद लल्लू सिंह ने साहबगंज सेक्टर बछड़ा के एक लॉन में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सरकारी योजनाओं के 40 लाभार्थियों को सम्मानित किया।

प्र्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मानवेन्द्र सिंह व अरविन्द सिंह ने टेंट सिटी में, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने दीनदयाल नगर वार्ड, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने जानकी घाट महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी व ओमप्रकाश सिंह ने लोक सभा चुनाव कार्यालय, नगर निगम के उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू ने सिविल लाइन से प्रधानमंत्री की मन की बात का लाइव प्रसारण सुना।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठ व्यक्ति को सरकार की योजनाओं व पहल का लाभ मिला है यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण सम्भव हुआ है। जिसकारण जनता में सरकार के प्रति उत्साह की लहर है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा विकास के लिए नयापन स्वीकार करने का सामर्थ्य होना चाहिए। उसमें प्रगतिशील मानसिकता भी होनी चाहिए। बिना भेदभाव सभी के कल्याण का भाव होना चाहिए। इन सभी के साथ सरकार ने सभी वर्गां के उत्थान की दिशा में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम किया है।

सम्मानित होने वाले लाभार्थियों में विनीता मौर्या, माधुरी देवी, मीना कुमार, विजय लक्ष्मी, परागदीन प्रजापति, मदन लाल कोरी, पिंकी, रीना, पूजा, सरोज, पूजा मिश्रा, मुन्नी देवी, मुन्नी लाल साहू, रन्नो, चन्दन, अवधेश पाण्डेय सहित अन्य लाभार्थी शामिल है।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्या, सती प्रताप सिंह, राजू सिंह, चंदन कसेरा तुषार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments