Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने किया फतेहंगज रेलवे ब्रिज का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया फतेहंगज रेलवे ब्रिज का निरीक्षण


अयोध्या। डीएम नितीश कुमार ने फतेहगंज रेल ओवर ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति को देखा। इस दौरान उपपरियोजना प्रबन्धक सेतु निगम ने बताया कि सेतु की कुल लम्बाई 793.95 मीटर है। रेलवे भाग की लम्बाई 76 मीटर है। सेतु के कैरेजवे की चौड़ाई 7.50 मीटर है। सेतु के दोनों तरफ 3.75 मीटर चौड़ाई में सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेतु के सुपर स्ट्रक्चर एवं आईडी वाल का कार्य चल रहा है। रेलवे भाग के स्टील गर्डर फेब्रिकेशन का कार्य पूर्ण है एवं रेलवे स्पान के नीव संरचना एवं अधो संरचना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वायाडक्ट भाग 80 प्रतिशत के सापेक्ष 65 प्रतिशत तथा रेलवे भाग 20 प्रतिशत के सापेक्ष 8 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कार्यो में और गति देने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने तथा माह अप्रैल तक सम्पूर्ण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या धाम में आवागमन की सुचारू एवं सुगम यातायात एवं आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए 08 रेलवे उपरिगामी सेतुओं पर कार्य चल रहा है। जिसमें से टेढ़ी बाजार व बड़ी बुआ का कार्य पूर्ण है। जिस पर आवागमन हो रहा है। रेलवे सम्पार दर्शन नगर चार लेन तथा चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुण्ड पर दो लेन रेलवे उपरिगामी सेतु का कार्य प्रगति पर है। सभी निर्माणाधीन रेलवे उपरिगामी सेतुओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।

इसी के साथ परिक्रमा मार्ग हल्कारा का पुरवा, मोदहा तथा हल्कारा का पुरवा पर दो लेन आरओबी निर्माण की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है तथा कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आठों रेलवे उपरगामी सेतुओं के निर्माण से अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आवागमन की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध होगी। सभी स्थानों पर निर्बाध यातायात एवं आवागमन संचालित होगा और लोगों को जाम की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments