Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedनाजायज चाकू के साथ एक गिरफ्तार

नाजायज चाकू के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकरनगर। विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी को मालीपुर पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु  चलाये जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी अजय माली पुत्र लालजी माली निवासी गुवा पाकड़ थाना जलालपुर को सलाहुद्दीन पुर चौराहे से पकड़ लिया गया। जिस के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में मालीपुर थाना के उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा,कांस्टेबल धनंजय यादव व बृजेश कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments