Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाई पहुंचेंगे लाभार्थियों के घर

लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाई पहुंचेंगे लाभार्थियों के घर


अयोध्या। लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पर जाकर उनसे सम्पर्क व संवाद करेंगे। इसके लिए पार्टी विशेष अभियान चलाएगी। 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाले अभियान में 1,2 व तीन मार्च को विशेष अभियान रहेगा।

लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर सिविल लाइन स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यशाला का अयोजन किया गया। कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री तथा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सम्बोधित किया।

क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत लाथार्थियों के आवास पर जाकर पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उनसे सम्पर्क करेंगे। उन्हें प्राप्त सरकारी योजनाओं के लाभ के विषय में जानकारी लेंगे। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जीवन में  परिवर्तन की चर्चा करेंगे। तीन दिवसीय विशेष अभियान दिवस पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि्ां को सूची दी जाएगी जिस के आधार पर लाभार्थियों से सम्पर्क करना है। उनका मोबाइल नंबर तथा सेल्फी सरल एप अपलोड करना होगा।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा चुनाव में विजय का मूल मंत्र सम्पर्क और संवाद है। पदाधिकारियों द्वारा सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रखना चाहिए। मोदी सराकर ने जो भी योजनाएं चलाई हैं वे सीधे तौर पर जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंची है। योजनाओं को धरातल पर उतार कर मोदी सरकार ने अपन सभी वायदे पूरे किए हैं।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह केन्द्र सरकार ने उज्जवला, जन-धन, आवास, शौचालय, हर घर जल, बिजली, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सम्मान निधि से लोगों के आर्थिक स्तर को संभालने में मदद की। महानगर का अभियान संयोजक अरविंद सिंह तथा जिले का धर्मेन्द्र सिंह को बना गया है।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से कमला शंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिव्य प्रकाश तिवारी, विशाल सिंह बाबा, सूरज सोनकर, अनुराग त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य, दिवाकर सिंह सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष व संयोजक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments