Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसंत पंचमी पर्व पर मंत्रोच्चार के हुआ हवन-पूजन

बसंत पंचमी पर्व पर मंत्रोच्चार के हुआ हवन-पूजन


अयोध्या। रामनगरी स्थित शिवलाल शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। हवन पूजन कर ज्ञान की देवी सरस्वती को नमन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सी एम श्रीवास्तव रहे। उन्होंने ज्ञान की देवी मां सरस्वती को पुष्पार्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान की देवी का नमन कर विद्या अध्ययन करने से बच्चा कुशाग्र बनता है उन्होंने अपने उद्बोधन से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय को दो पंखा डोनेट किए जाने की घोषणा की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। ममता पाण्डेय के नेतृत्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। वंदना प्रमुख प्रियंका त्रिपाठी ने वंदना व साज सज्जा की प्रस्तुत की। संचालन शारीरिक प्रमुख आचार्य विनीत कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य सर्वानंद मिश्रा, प्रिया सिंह, शशि बाला तिवारी, कविता मिश्रा, सुधीर, अर्जुन, नेहा, अंकिता के अलावा अभिभावक में बच्चे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments