Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में तीन के विरुद्ध...

युवक पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जानवरों का चारा लेने जा रहे युवक पर प्राण घातक हमला व असलहे के बट से सिर पर वार कर के गम्भीर रूप से घायल कर देने के  मामलें में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। प्रकरण थाना मालीपुर अंर्तगत ग्राम बीबीपुर भुसौली गांव का है। जहां के  संतोष यादव पुत्र शिवमूरत ने पुलिस से शिकायत किया है कि बीते मंगलवार को सुबह उस का भाई सचिन जानवर का चारा लेने जा रहा था कि इसी बीच गांव के आशुतोष पुत्र राम, नारायण निवासी थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर व अमित पांडेय निवासी अकबालपुर थाना मालीपुर ने घेर कर उस के भाई सचिन को गालियां देने लगे तथा हाथ में लिए असलहा से फायर कर दिया मगर वह किसी तरह बच गया तो उसे पकड़ कर असलहे के बट से उस के सर पर प्रहार कर दिया और उस का सिर फट गया। हल्ला गोहार होने पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव किया  मौके पर बढ़ती भीड़ देख कर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास,मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ मालीपुर प्रियंका पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments