Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम प्रधान को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

ग्राम प्रधान को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज


आलापुर अंबेडकर नगर।  ग्राम प्रधान को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देना वा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कालूपुर का है। ग्राम प्रधान अच्छे लाल पुत्र श्याम देव ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्तमान में वह ग्राम सभा दशवतपुर इटाहिया का ग्राम प्रधान है। उसी ग्राम सभा के सहदेवोली (पुरवा) के ही विपक्षीगढ़ सुजीत पुत्र गयादीन व रामदीन पुत्र राम आधार दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। अच्छे लाल ने बताया कि बीते 30 जनवरी को को सुबह के समय सुजीत और रामदीन घर पर आए और सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा जब वह सादे कागज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिए तो यह लोग आग बबूला हो गए। मां बहन की गाली देने के साथ-साथ जान से मार डालने की भी धमकी दिए। ग्राम प्रधान अच्छे लाल ने बताया कि यह लोग प्राय धमकी देते रहते हैं इसके पहले भी वह लोग कई बार जान से मार डालने की धमकी दिए थे लेकिन गांव के वरिष्ठ लोगों के कहने पर वह चुप रहा था। थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि एससी एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। आगे जांच के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments