Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम बोर्ड की बैठक में वरासत में अतिरिक्त कर घटाने को...

नगर निगम बोर्ड की बैठक में वरासत में अतिरिक्त कर घटाने को लेकर की गई चर्चा


◆ प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी तथा अयोध्या के विकास के लिए सीएम योगी को दिया धन्यवाद


अयोध्या। गांधी सभागार में अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बोर्ड बैठक में सदन में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अयोध्या के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। नक्शा बनाए जाने के अनापत्ति प्रमाणपत्र व वरासत में अतिरिक्त शुल्क में कमी करने को लेकर चर्चा की गई।

बोर्ड की बैठक के बाद नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम कि बोर्ड बैठक सभी पार्षदों और नगर निगम के नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में राम मंदिर पर प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। अयोध्या का विकास के लिए योगी जी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। अयोध्या में जो विकास कार्य लंबित है उन पर चर्चा की गई। नक्शा बनाए जाने अनापत्ति प्रमाण पत्र पर टैक्स को घटाने पर चर्चा हुई है। वरासत पर अतिरिक्त चार्ज ले रहे थे। उसको भी घटाने पर चर्चा हुई है। इस बैठक मे सार्थक चर्चा में बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया है। सभी लिए गये निर्णय के आधार पर बोर्ड जिस तरह से अयोध्या नगर निगम लोगो कि सेवा कर रहा है। प्रभावी और सक्षम ढंग से सेवा करेंगे। इस बैठक में महापौर के साथ नगर आयुक्त विशाल सिंह व पार्षद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments