Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ सामाजिक रूप से सशक्त हो...

आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ सामाजिक रूप से सशक्त हो महिलाएं : रोली सिंह


अयोध्या। पुष्पराज चौराहे स्थित एक लॉन में शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वंय सहायता समूह व एनजीओ की महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह रहीं। कार्यक्रम में 15 महिलाओं को सम्मान किट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त भी होना होगा। सरकार द्वारा जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा विभाग द्वारा आयोजित योजना से कई महिलाएं अभी तक लाभान्वित हो चुकी है। सभी महिलाओं को इन सम्मानित होने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेकर घर में रहकर ही छोटा व्यवसाय करते रहना चाहिए। जिससे वह आर्थिक रूप से भी सशक्त हो। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी तो परिवार तथा समाज का निर्माण कर सकेंगी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता है कि विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है। भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होनें यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए परफॉरमेंस की होनी चाहिए। नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए। महिला को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को केन्द्र में रख कर योजनाएं बनी रही है। तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं सशक्त किया है।

जिला डूडा अधिकारी  यामिनी रंजन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में शहरी योजना के तहत विभिन्न उद्योग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशा गौड़, बसंती सिंह, आभा सिंह, मंजू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, परमानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।


तीन महिलाओं को दी गई आवास की चाभी


कार्यक्रम में इस दौरान तीन महिलाओं को आवास की चाभी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष ने सोनाली मौर्या मलिकपुर, सीमा मौर्या डाभासेमर, मायावती चांदपुर को आवास की चाभी सौंपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments