Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसानों के समग्र विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित - कमलेश श्रीवास्तव

किसानों के समग्र विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित – कमलेश श्रीवास्तव


अयोध्या। महानगर भाजपा ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूवात महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा के नेतृत्व में ग्राम पलिया मउशिवाला की गई। यात्रा में गांव की परिक्रमा किया गया। घर-घर जाकर किसानों से सम्पर्क व संवाद कर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। यात्रा पांच मार्च तक चलेगी।

इस दौरान आयोजित सभा में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विकसित ग्राम से ही विकसित भारत बनेगा। सरकार किसानों के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है। सरकार ने किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए अनेक योजनाएं दी है। केन्द्र सरकार ने कृषि बजट को कई गुना बढ़ा दिया है। आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है विकसित भारत की परिकल्पना बिना विकसित गांवों के संभव नही हैं।

महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा कि किसान सम्मान निधि, किसान मानधन योजना, फसल बीमा योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना से देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हुए है। नई तकनीक तथा प्रौद्यौगिकी के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम सृजित किए तथा उनका बेहतर क्रियान्वयन किया गया है। इस दौरान शैलेन्द्र कोरी, दीपक पाण्डेय, पंकज कन्नौजिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बल्ले के नेतृत्व रौनाही तटबंध रामनगर धौरहरा में किसान यात्रा की शुरूवात की गई। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, कमलाशंकर पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद थे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments