Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर रालोद कार्यकताओं ने व्यक्त...

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर रालोद कार्यकताओं ने व्यक्त की प्रसन्नता


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब अयोध्या पर इकट्ठा होकर चौधरी चरण सिंह के चित्र माल्यापर्ण किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने के लिए देश के प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह जी ने देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम पद को सुशोभित किया । हमेशा किसानों के हित की बात की संपूर्ण देश का किसान उन्हें अपना मसीहा मानता है। भारत रत्न मिलने से संपूर्ण देश के किसानों सम्मान मिला है।

 इस मौके पर जिला महासचिव राम शंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, महानगर अध्यक्ष अरविंदर सिंह महान्ध, नेतराम वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राम जियावान वर्मा, चित्र पर माल्यार्पण कर खुशी व्यक्त किया भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश महासचिव विश्ववेश नाथ मिश्र, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, बेचू लाल कोरी, राजेश तिवारी, युवा अध्यक्ष अनिल वर्मा, अमित पांडे, शांति देवी, देवी शरन वर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, राम लक्ष्मण कोरी, सुरजीत वर्मा, करिया राम वर्मा, राम मिलन वर्मा अनिल पांडेय, राम जी यादव ने खुशी व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments