Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामभक्तों के लिए आयुष विभाग द्वारा चलाया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर

रामभक्तों के लिए आयुष विभाग द्वारा चलाया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर


अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा व उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयुष मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र के निर्देशन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर चलाया जा रहा है। शिविर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व से लगातार चल रहा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह विष्णु ने बताया गया कि आयुष विभाग द्वारा तुलसी उद्यान ,कनक भवन ,रामपथ छोटी देवकाली तिराहा एवं टेंट सिटी तीर्थ क्षेत्र पुरम बाग बिगेश्वर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। अयोध्या आए हुए श्रद्धालुओं को आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी पद्धति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए औषधियों का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से अब तक 19018 रोगियों को निःशुल्क उपचार कर औषधीयौं का वितरण किया गया है। मंगलवार को शिविर में पहुंच कर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कैम्प के बारे में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments