Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्रामीणों ने की अवरुद्ध किए गए रास्ते को खोलवाने की मांग

ग्रामीणों ने की अवरुद्ध किए गए रास्ते को खोलवाने की मांग


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दशकों से चले आ रहे रास्ते को मनबढ़ और दबंगों द्वारा जबरन बांस में कटीले तार लगाकर अवरूद्ध कर दिया है। जिससे लगभग सैकड़ो घरों के लोगों को आने जाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवरूद्ध मार्ग को तत्काल खुलवाए जाने की मांग की है।

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम चौदह प्रास  का है। ग्रामीण समोधी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने जैतपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि विपक्षी लक्ष्मी शंकर दुबे, सरोजा देवी, राम प्रकाश दुबे सहित कुछ दबंग लोगों द्वारा दशकों से चले आ रहे रास्ते को बांस का खंभा गाड़कर और बांस में तार से घेराबंदी करके रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिसमें लगभग 100 घरों के लोगो का आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। जिससे लोगो के आने-जाने का लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने जैतपुर थाना में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर तत्काल अवरुद्ध किए गए रास्ते को खोलवाए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments