Tuesday, July 21, 2026
Homeगणतंत्र दिवसएमबी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

एमबी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस


अयोध्या। जिले के सभी सरकारी विभागों व जिले के स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाया गया स्कूलों में 75 वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई। रायबरेली रोड स्थित संत नगर कॉलोनी एम बी स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य आर के चौहान ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात् शहीदों की स्मृति में देश गीत एवं लघु नाटिका का प्रस्तुतिकरण छात्र छात्राओं ने किया।

 इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका लालमनी ने देश के ने कहा कि अनेकता में एकता भारत की विशेषता का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके चौहान ने बताया कि आज भारत देश के संविधान का सर्वोच्च दिन है देश विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना एकता की भावना भाईचारे की भावना जागृत करने के लिए आज विद्यालय के बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments