Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 21 वर्षीय युवक को 315 बोर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। मालीपुर थाना के उप निरीक्षक अमलेश कुमार यादव अपने हमराही लवलेश कुमार व सौरभ कुमार के साथ क्षेत्र की देखभाल में धमरुआ मे लगे हुए थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नेम पुर तिराहे के पास खड़ा है जो अवैध रूप से तमंचा लिया हुआ है उप निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर नेमपुर तिराहे के पास जैसे पहुंचे तभी भागने लगा जिसे भागता देखकर पुलिस वालों ने घेर कर पकड़ लिया । तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का नाजायज तमंचा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश यादव उर्फ चंद्रजीत उर्फ नन्दी पुत्र रामकिशन प्लॉट नंबर 48 प्रभु नगर बमरोली रोड पांडेसरा ,सूरत, गुजरात हाल पता नीरज दूबे पुत्र छोटेलाल दुबे निवासी पसियापारा जनपद सुल्तानपुर के रुप मे पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments