Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में हुआ सुंदरकांड, लड्डू वितरण व...

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में हुआ सुंदरकांड, लड्डू वितरण व भंडारे का आयोजन


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी खुशियों का माहौल रहा। जगह-जगह आतिशबाजी की गई, भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों लड्डू वितरण किया गया। नाका चुंगी पेट्रोल पंप पर आने जाने वाले सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पेट्रोल पंप के संचालक भानु सिंह ने बताया कि आज पूरे देश में दीवाली मनाई जा रही है। लोगों में उत्सव का माहौल है। अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। अयोध्या राममय है। पेट्रोल पंप में सुबह से ही लड्डू वितरण किया गया है साथ ही स्वच्छ जल पीने की व्यवस्था भी की गई है।

राजपूत ऑटोमोबाइल्स में भी लड्डू वितरण किया गया। कर्मचारी राधेश्याम, लवकुश, संतराम, दुर्गा प्रसाद यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी के द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

जनौरा स्थित गिरजा कुंड में भी श्री मंत्रेश्वर मंदिर में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि 500 वर्षों के बाद आज एक ऐतिहासिक दिन आया है आज छोटे से बड़े सभी के जुबान पर जय श्री राम नाम गूंज रहा है। अयोध्या आज नए रूप में नजर आ रही है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन आज मंदिरों में सुबह से सुंदरकांड, पूजा पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments