Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नेता ने वितरित किया भगवाधारी झंडा

भाजपा नेता ने वितरित किया भगवाधारी झंडा

आलापुर अंबेडकर नगर । जहागीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा पाठकपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में घर-घर राममय भगवाधारी झंडा वितरण किया गया। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर घर-घर अक्षत पत्र निमंत्रण के साथ भगवा झंडा का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह 22 जनवरी को दीपावली के रूप में अपने घर पर दीए जलाएं अच्छे-अच्छे पकवान बनाएं, नए वस्त्र धारण करें और अपने घर पर भगवा झंडा फहराकर जिस तरह यह कथन है कि राम के वन से पुनः अयोध्या आने पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। ठीक उसी तरह राम जी को टेंट से मंदिर में स्थापना करने पर लोग दीपावली का पर्व मनाए।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अभिषेक चौधरी के साथ उपाध्यक्ष सुमन पांडे ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ला, राधे मोहन शुक्ला के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने घर-घर भगवा झंडा देकर लोगों से 22 जनवरी को दीपावली के पर्व के रूप में मनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments